{"_id":"580139d54f1c1b6e52292350","slug":"two-lane-road-will-be-the-city-deogarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देवगढ़ तक बनेगी टू लेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से देवगढ़ तक बनेगी टू लेन सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
raod, lalitpur news
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर से देवगढ़ तक केंद्रीय मार्ग निधि से टू-लेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा की गई फोर-लेन की घोषणा को विभिन्न कारणों के चलते खारिज कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने टू-लेन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर वासियों को स्थानीय घंटाघर से रेलवे स्टेशन व नेहरू नगर होते हुए देवगढ़ की ओर जाने वाले जर्जर मार्ग से राहत मिल जाएगी।
देवगढ़ मार्ग को टू-लेन कराने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। स्थानीय सांसद/ केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने उक्त मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय मार्ग निधि से 53.77 करोड़ रुपये स्वीकृत करा दिए थे। 19 अप्रैल को जनपद दौरे पर आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उक्त देवगढ़ मार्ग को फॉर-लेन बनाने की घोषणा कर दी थी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सड़क निर्माण कार्य की कार्रवाई थम गई थी। शासन स्तर पर टू-लेन व फोर-लेन पर मंथन हुआ। उक्त मार्ग को फॉर-लेन अनुपयोगी पाया गया। इसके बाद प्रदेश शासन ने केंद्रीय मार्ग निधि से टू-लेन मार्ग का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को हरी झंडी दे दी है। विभाग ने उक्त मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। आने वाले कुछ ही दिनों में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
शहर की अन्य जर्जर सड़कों पर होगा पेंच वर्क
स्थानीय घंटाघर से देवगढ़ तक कराए जाने वाले टू-लेन निर्माण निर्माण से शहरी सीमा के भीतर स्थित घंटाघर से रेलवे स्टेशन व नेहरु नगर तक के वर्तमान में जर्जर हो चुके मार्ग से निजात मिल जाएगी, लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में स्थित लोक निर्माण विभाग की जर्जर मुख्य सड़कों पर स्थानीय लोगों को हिचकोले खाने से राहत नहीं मिलेगी।
झांसी नेशनल हाइवे से इलाइट चौराहा, सदर कांटा व घंटाघर होते हुए वीर सावरकर चौक, नदी उस पार मवेेशी बाजार व नेहरु महाविद्यालय से सागर नेशनल हाइवे को जोड़ने वाला मार्ग भी वर्तमान में पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। यह मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता इ.सुबोध कुमार ने बताया कि बहुत जल्द ही उक्त मार्ग की मरम्मत की जाएगी। वर्तमान में इस मार्ग के निर्माण के लिए कोई कार्य योजना तैयार नहीं है, लेकिन सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाएगा।
शहर की सड़कों पर गड्ढे
ाशहर की मुख्य सड़कें लोक निर्माण विभाग की हैं। इन सड़कों की हालत वर्तमान में काफी बदतर है। बरसात के दौरान जगह-जगह से उखड़ चुकी यह सड़कें बड़े-बड़े गढ्ढों में तबदील हो चुकी हैं। बरसात थमने के बाद अब सड़क से उखड़े कंक्रीट के छोटे-छोटे कण वाहनों के कारण धूल के साथ उड़ रहे हैं। इनसे राहगीरों को काफी दिक्तों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि बड़े-बड़े गढ्ढों में तबदील हो चुकी सड़कों से स्थानीय लोगों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देते समय संयोजक सुमित अग्रवाल, अमित तिवारी, डा.प्रबल सक्सेना, आशीष नायक, मोहित जैन, करीम पप्पू राईन, इमदाद खां, विशाल अहिरवार, फूलंचद्र राय, प्रशांत पांडेय आदि उपस्थित रहे।