फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two km road disturbed

चार सौ मीटर खराब सड़क से दो किलोमीटर का चक्कर लगाने को हैं मजबूर

Thu, 07 Oct 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
two km road disturbed
घुसयाना पिसनारी का जर्जर मार्ग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के घुसयाना से पिसनारी राजघाट संपर्क मार्ग की खस्ताहाल सड़क से चलना मुश्किल हो रहा है। सड़क में गहरे गड्ढों से दो पहिया भी अनियंत्रित हो रहे हैं। इससे अस्पताल जाने वाले मरीज भी गुजरने से कतरा रहे हैं। स्थिति यह है कि चार सौ मीटर की खराब सड़क से दो किलोमीटर की दूरी तय करने को आम लोग तक मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

जखौरा व राजघाट मार्ग की ओर से पिसनारी से घुसयाना होकर शहर में आते हैं। इस मार्ग से पांच सौ मीटर की दूरी तय कर शहर में आ जाते हैं। रास्ते से अस्पताल के लिए गर्भवती महिलाएं कम समय में पहुंच जाती थी। साथ ही इस क्षेत्र के लोग कलक्ट्रेट पहुंचने के लिए लोगों को सुविधा होती है। इससे प्रतिदिन लगभग हजारों वाहनों की आवाजाही होती थी। लेकिन अब बीते माहों से सड़क की हालत लगातार खस्ताहाल होती जा रही है। अब तो स्थिति यह हो गई है कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रास्ते में सड़क नजर नहीं आ रहा है। केवल गिट्टी के गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से अधिकांश चार पहिया वाहन चालकों ने आना-जाना बंद कर दिया है। इसका कारण सड़क के गड्ढे हैं। इनमें वाहन चलाने पर कई बार क्षतिग्रस्त तक हो जाते हैं। चार सौ मीटर की दूरी तय करने में दस मिनट का समय लग रहा है। समय ही नहीं हिचकोलों से स्वास्थ्य खराब होने का खतरा भी है। वहीं दो पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। कई बार गड्ढों में वाहन जाने से अनियंत्रित हो जाते हैं। आए दिन कई चालक गिरकर चुटहिल तक हो रहे हैं। धूल के उड़ते गुबारों से दो पहिया वाहन चालक ही नहीं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं के चलते अस्पताल आने वाले मरीज हो या एंबुलेंस सभी लोग चार सौ मीटर की खराब सड़क से बचने के लिए दो किलोमीटर की दूरी तय कर इलाइट व जेल चौराहा होकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक समस्या अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और प्रसव को आने वाली गर्भवती महिलाओं को हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed