{"_id":"44c4eab06bc7ef284bb0ae31bf0f16bf","slug":"two-killed-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर चौकी क्षेत्र अंतर्गत खिरकापुरा बाईपास स्थित ब्याना नाले में बुधवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता पाया गया। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर चौकी सदर प्रभारी महेश कुमार ने शव को नाले से बाहर निकलवाया तथा आसपास के लोगों को बुलवाकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। नदीपुरा निवासी अजहर ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अपने बारह वर्षीय भाई छोटू उर्फ मजहर पुत्र रहीस खां के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छोटू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, उसे मिर्गी का दौरा भी पड़ता था। मंगलवार रात दस बजे वह बगैर कुछ बताए वह घर से निकल गया था, तभी से वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली।
उधर, थाना सौजना अंतर्गत ग्राम नैकोरा में एक किशोरी ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम नैकोरा निवासी सुरेश चंद्र जैन की चौदह वर्षीय पुत्री नीतू बुधवार की सुबह सात बजे शौच के लिए घर से निकली थी। जानवरों वाले बाड़े में जाकर उसने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए तथा आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक नीतू की आग से जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सौजना थानाध्यक्ष ने मौका मुआयना किया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि नीतू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। वह दसवीं में पढ़ती थी। नीतू के पिता सुरेश चंद्र गांव में किराने की दुकान संचालित करते हैं।
-----------