फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two hours interrupted Bhopal - Jhansi Railway

दो घंटे बाधित रहा भोपाल-झांसी रेल मार्ग

Wed, 21 Oct 2015 11:09 PM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन

ललितपुर। मुंबई -दिल्ली रेल रूट के अंतर्गत ललितपुर सेक्शन के आगासौद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गाय आने से रोकी गई मालगाड़ी का इंजन लोड नहीं ले सका, जिसके चलते करीब दो घंटे तक  रेल यातायात बाधित रहा। रेलवे अधिकारियों को जानकारी होने पर दूसरा इंजन भेजकर रेल ट्रैक सामान्य किया जा सका। 

विज्ञापन


मुंबई-दिल्ली के रेल रूट के अंतर्गत बीना से झांसी की ओर आने वाली कोयला लदी एक मालगाड़ी बुधवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे आगासौद रेलवे स्टेशन के पास ही पहुंची थी कि तभी रेल लाइन पर एक गाय आ जाने के कारण मालगाड़ी को रोक दिया गया। गाय निकल जाने के बाद मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया तो इंजन लोड नहीं ले सका। ड्राइवर ने इसकी जानकारी आगासौद रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने जानकारी रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी व अन्य अधिकारियों को दी। 

विज्ञापन


उन्होंने आगासौद रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध अतिरिक्त रेल इंजन को मालगाड़ी में जोड़कर करीब ढाई बजे गंतव्य के लिए रवाना करवाया। इस वजह से झांसी की ओर जाने वाले डाउन रेल मार्ग पर एक बजकर 27 मिनट पर निकलने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से तीन बजकर 25 मिनट पर ललितपुर आ सकी। इसी प्रकार इस रूट की अन्य मालगाड़ियां भी दो से ढाई घंटे देरी से रवाना हो सकीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


टीकमगढ़ पैसेंजर का इंजन फेल, ढाई घंटे लेट   

झांसी। टीकमगढ़ से ललितपुर आने वाली झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर गाड़ी का इंजन टीकमगढ़ से लौटते समय उदयपुरा रेलवे स्टेशन के पहले फेल हो गया, जिससे यह गाड़ी करीब ढाई घंटे लेट रही। ललितपुर से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका। यह ट्रेन करीब पौने तीन बजे ललितपुर आ सकी, इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed