फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two dozen gram panchayats have stalled work

दो दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों में काम पड़े ठप

Mon, 01 Jun 2015 12:17 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को आगे बढ़ाने में ग्राम प्रधान रुचि नहीं ले रहे हैं। इसका खुलासा ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों के चिह्निकरण में हुआ है। स्थिति यह है कि जिले में दो दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों में काम ठप पड़ा है।


श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के उद्देश्य से मनरेगा योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत जॉब कार्डधारकों को साल भर में 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने का प्रावधान किया गया है। परंतु, वर्तमान वित्तीय वर्ष में अनेक ग्राम पंचायतें मनरेगा के कार्यों में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं, जिससे ग्राम स्तर पर कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहे हैं। इसका विपरीत प्रभाव श्रमिकों पर पड़ रहा है। कइयों ने तो काम के अभाव में महानगरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है, जिससे जिला प्रशासन परेशान है।


जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने काम कराने वाली ग्राम पंचायतें व उदासीन ग्राम पंचायतों के चिह्निकरण के निर्देश दिए थे। इसमें 30 ग्राम पंचायतें उदासीन निकलकर आई हैं। इनमें ब्लाक मड़ावरा की ग्राम पंचायत कुर्रट, मड़ावरा, पटना मड़ावरा, रनगांव, उल्दनाखुर्द, ब्लाक बिरधा की ग्राम पंचायत उत्तमधाना, टीकरातिवारी, ठगारी, टेनगा, ब्लाक बार की ग्राम पंचायत खजरा, मोगान, सुनवाहा, सूरीकलां, टोरी, ब्लाक जखौरा की ग्राम पंचायत मैनवारा, मसौराखुर्द, निवाई, पटौराकलां, तिलहरी, ब्लाक तालबेहट की ग्राम पंचायत मऊ, रामपुर, सेरवासकलां, सुनौरी, तेरई और ब्लाक महरौनी की ग्राम पंचायत बुदनीमड़ावरा, अमौरा, भदौरा, छपरट व सड़कौरा शामिल है। इससे मनरेगा की हकीकत उजागर हो गई है। अब जिला प्रशासन ने ऐसी ग्राम पंचायतों पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed