फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two died by accident at differant places

अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत

Tue, 01 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
two died by accident at differant places
ललितपुर। जिले में हुए दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत गौना चौराहे पर ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल को झांसी रिफर कर दिया गया। दूसरी घटना में ग्राम खड़ेरा के पास भी ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई।
थाना नाराहट के ग्राम झरावटा निवासी इंद्रपाल 18 वर्ष पुत्र मोहनलाल अपने साथी लाखन 35 वर्ष पुत्र भुजबल के साथ सोमवार शाम को बाइक से रुपये निकालने बैंक जा रहा था। अभी वह गौना तिराहा से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि लखन की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, थाना मड़ावरा के ग्राम सिमरिया निवासी संजय 18 वर्ष पुत्र नाथूराम सोमवार को शाम को बाइक से जा रहा था। अभी वह ग्राम खड़ेरा के पास ही पहुंचा था कि एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed