फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two death election campign

परिवार में हुई दो मौतों से थम गया चुनाव प्रचार

Sat, 17 Apr 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
two death election campign
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। दिवंगत राजेंद्र सिंह की बहू कल्पना राजे पत्नी हरेन्द्र शाह ने नाराहट ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था और परिवार चुनाव प्रचार मे जुट गया था लेकिन परिवार मे हुई दो मौतों से पूरा परिवार शोक में ङूब गया और चुनाव प्रचार थम गया है।
विज्ञापन

नाराहट कस्बा के राजेंद्र सिंह राव साहब और धर्मपाल शाह की मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन है। वहीं राजेंद्र के बड़े पुत्र हरेंद्र शाह की पत्नी इस बार ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही थीं लेकिन विषम परिस्थितियों के चलते चुनाव प्रचार स्थगित हो गया। गौरतलब है कि राव साहब का पूरा परिवार धर्म कर्म और समाजसेवा के क्षेत्र से जुुड़ा रहा है। अपनी निजी जमीन में ही उनके पूर्वजों ने अमझरा घाटी स्थित हनुमान जी का मंदिर स्थापित कराया था और आज भी प्रत्येक माह कोई न कोई धार्मिक आयोजन परिवार द्वारा किया जाता है। वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में भी परिवार शुरू से जुड़ा है। स्व. राजेंद्र को गांव के ही लोगों ने प्रधान चुना तो लगातार पांच बार बने रहे। उसके बाद उनकी पत्नी मुन्नी राजे प्रधान बनीं। मुन्नी राजे के बाद स्व. राजेंद्र के बड़े पुत्र हरेंद्र शाह प्रधान बने और इस बार हरेंद्र की पत्नी कल्पना प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। नाराहट कस्बावासियों ने बताया कि स्व. धर्मपाल की पत्नी पिंकी राजे अपने दो बच्चों को सागर में शिक्षा दिला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed