फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two criminal arrested

डीआईजी की फटकार लगते ही पकड़ में आ गए जिला बदर दो अपराधी

Thu, 02 Sep 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
two criminal arrested
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में खुलेआम घूम रहे जिला बदर अपराधियों को डीआईजी की फटकार लगने के बाद पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक को शहर कोतवाली पुलिस और दूसरा पाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जिले में अपराधों की समीक्षा बैठक के दौरान मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंदर सिंह ने जिला बदर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तत्काल अभियान चलाने और क्षेत्र में मिलने पर ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके तहत बुधवार जिले में गुंडा एक्ट एवं जिला बदर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसके तहत कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी तिलक जिस पर अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पूर्व से कई मामले दर्ज होने पर जिला बदर की कार्रवाई की गई थी, लेकिन वह मोहल्ले में ही घूमता मिल गया, कोतवाली पुलिस से उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर, थाना बार पुलिस ने ग्राम जरावली निवासी देवेंद्र सिंह को गांव से गिरफ्तार कर लिया। यह भी जिला बदर की कार्रवाई के दौरान गांव में पाया गया, जिस पर थाना बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शुक्ला ने बताया जिला बदर अपराधियों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि डीआईजी के आदेश के अनुसार आपराधिक प्रवृत्ति के वांछित, इनाम घोषित अपराधियों, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर के मामलों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अभी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरूनगर में पाये जाने पर एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed