{"_id":"5fff549c8ebc3e2e3b5496c0","slug":"two-corona-positive-found-lalitpur-news-jhs1860018127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg
- फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। बुधवार को 1,283 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1,283 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 565 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। छह सैंपल ट्रू-नॉट और एंटीजन किट से 712 सैंपल लिए गए हैं। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की आई रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 39 वर्षीय महिला व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक बार के ग्राम चिगलौआ निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
-------
1,137 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,399 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3,289 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 63 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,137 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
-------
बुधवार को दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा के अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. देशराज सिंह
एपीडेमियोलॉजिस्ट