फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two buses left for Jhansi, relief to the townspeople, the villagers faced the problem

झांसी के लिए चलीं दो बसें, शहरियों को राहत, गांव वालों ने झेली दिक्कत

Sun, 20 Feb 2022 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two buses left for Jhansi, relief to the townspeople, the villagers faced the problem
ललितपुर। बसों का संचालन बंद होने से दो दिन रही परेशानी के बाद झांसी-ललितपुर के बीच बसें चलने से यात्रियों को राहत मिल गई। यात्री सुविधा के साथ गंतव्य तक पहुंच सके। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बस का संचालन बंद रहने से यात्रियों को समस्याओं से जूझना पड़ा। काफी देकर इंतजार के बाद डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर सफर तय किया, तो कुछ टैक्सी पर लटककर यात्रा की।
विज्ञापन

विस चुनाव को लेकर बसों का अधिग्रहण होने से यातायात व्यवस्था धराशाई हो गई थी। यात्रियों के लिए यात्रा करना मुश्किल हो गया था। लोग सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार कर रहे थे। काफी देर इंतजार के बाद बस नहीं मिलने पर कुछ घर लौट रहे थे। कुछ डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर सफर कर रहे थे। सवारियों को हो रही समस्या को लेकर अमर उजाला ने 19 फरवरी को पेज नंबर दो पर सड़कों पर नजर नहीं आईं बस, यात्री बेबस नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

जिसके बाद परिवहन विभाग ने शनिवार को दो रोडवेज बसों का संचालन किया। इन बसों के संचालन से झांसी-ललितपुर की सवारियों को राहत मिल गई। वहीं दो निजी बसों का संचालन भी हुआ। इससे लोगों को सफर करने में राहत मिल गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बसों का टोटा रहने से अधिक समस्या रही। यहां के अधिकांश लोग बसों और अन्य वाहन नहीं मिलने से मुख्यालय तक नहीं पहुंच सके। काफी देर तक सड़कों पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते रहे। वहीं कई लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर सफर किया, तो कुछ सवारियां टैक्सियों पर लटकरकर यात्रा करने को मजबूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की अधिकांश बसें विधान सभा चुनाव में लगीं हैं। इससे सीमित ही संचालन हो रहा है। चुनाव के बाद बसों का नियमित संचालन किया जाएगा।
- प्रियम श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed