फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two buffelo stealed

घर के बाहर बंधी दो भैंस चोरी

Wed, 24 Nov 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
two buffelo stealed
cow eating.jpg - फोटो : cow eating.jpg
मड़ावरा। कस्बे में नई तहसील के सामने रहने वाले वीर सिंह लोधी की दो भैंस चोरी हो गई हैं। लोधी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात उसकी भैंस घर के बाहर बंधी थी। रात को उसे आहट सुनाई दी। जिस पर उसने उठकर देखा तो चोर एक पिकअप वाहन में भैंस चढ़ा रहे थे। उसने आवाज लगाई तो चोर दो भैंस लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत मिलने पर मदनपुर एवं ललितपुर में सड़क किनारे मकानों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक संदिग्ध पिकअप वाहन नजर आया। जब पुलिस ने इसकी नंबर प्लेट का नंबर स्कैन किया तो यह नंबर एक मारुति ओमनी का पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मड़ावरा में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिनों पहले मदनपुर रोड पर स्थित ढाबे के बोर समेत गिरार रोड पर स्थित कई खेतों के बोर में पड़ी सबमर्सिबल मोटर चोरी हो गई थीं। जिनकी अभी तक कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed