फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two brother died electric shock

करंट लगने से दो सगे भाईयों की मौत

Thu, 15 Oct 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
two brother died electric shock
ded body - फोटो : ded body
जखौरा/ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर में घर में बिजली सुधारने के दौरान बुधवार की रात को दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी रात 10 बजे उनके पिता ने जखौरा थाने को दी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम रायपुर सहरियास बस्ती निवासी सुरेश उर्फ लाल सिंह सहरिया (45) पुत्र फुंदे सहरिया बुधवार की रात को करीब सवा नौ बजे अपने घर की बिजली का बोर्ड में बिजली सुधार रहा था। इसी दौरान अचानक से वह करंट की चपेट में आ गया। यह देख पास में खड़े उसके बड़े भाई अमर सिंह (50) ने उसे खींचकर बचाने का प्रयास किया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया, दोनों भाई अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। यह देख उसके पिता फुंदे अन्य परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को उठाया और पीएचसी केंद्र जखौरा उपचार को ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिता की सूचना पर जखौरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। दोनों भाई मजदूरी करते थे। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि पिता फुंदे सहरिया थाने पहुंचे थे, उन्होंने घटना की जानकारी लिखकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed