फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two arrested with 9.732 kg of dried cannabis

Lalitpur News: 9.732 किलोग्राम सूखे गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 9.732 kg of dried cannabis
- बस स्टैंड के पीछे एक शेड में मौजूद थे गांजा की बोरी के साथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला घुसयाना स्थित बस स्टैंड के पीछे बने शेड के नीचे से वसीम अहमद निवासी ग्राम कुम्हरिया पोस्ट रागौल थाना मौदहा जनपद हमीरपुर और साकिर खान उर्फ गोलू निवासी इंगोहटा थाना भरुआ सुमेरपुर जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास 9.732 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्जकर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली सदर पुलिस और एसओजी-सर्विलांस टीम शुक्रवार की रात को शहर में भ्रमण कर रही थी। इस दौरा मुखबिर ने सूचना दी कि दो तस्कर गांजा सहित शहर के मोहल्ला घुसयाना में स्थित बस स्टैंड के पीछे बने शेड के नीचे मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वसीम अहमद निवासी ग्राम कुम्हरिया पोस्ट रागौल थाना मौदहा जनपद हमीरपुर और साकिर खान उर्फ गोलू निवासी इंगोहटा थाना भरुआ सुमेरपुर जनपद हमीरपुर बताया। उनके पास मिली एक बोरी में 9.732 किलोग्राम सूखा गांजा रखा मिला। आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजे को वह लोग तस्करी करके लाए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर न्यायालय में पेश किया। गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, स्वॉट टीम प्रभारी अतुल तिवारी और सर्विलांस प्रभारी अरुण पवार साथ शामिल रहे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ जिले की पुलिस अभियान चला रही है। जिसमें दो लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


----
उड़ीसा तस्करी करके ले जा रहे थे हमीरपुर
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी उड़ीसा से तस्करी करके गांजा को हमीरपुर ले जा रहे थे। इसके लिए दोनों ने उड़ीसा से ललितपुर तक ट्रेनों का उपयोग किया। ललितपुर से वह लोग टीकमगढ़ जाने के लिए बस के इंतजार में थे। टीकमगढ़ में उनकी कार खड़ी थी। जिसके जरिए वह हमीरपुर पहुंचते। लेकिन दोनों को ललितपुर बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed