फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two accused in land dispute and sent to jail

जमीनी विवाद में दो आरोपी और भेजे गए जेल

Sun, 22 May 2022 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two accused in land dispute and sent to jail
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत तेरई फाटक पर जमीनी विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि तेरई फाटक पर एक जमीनी भूखंड के स्वामित्व को लेकर कुशवाहा और लोधी समाज के लोगों में विवाद हुआ था। 25 फरवरी की रात में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज किए थे। तीन दिन पहले शुक्रवार को मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक महिला ने जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय परिसर में खुदपर ड़ीजल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया था। शनिवार को एसडीएम और सीओ सहित कई अधिकारियों ने जमीन का निरीक्षण कर दोनों पक्षों को शांति पूर्वक रहने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तेरई फाटक चौकी प्रभारी सुरेश कुुमार चतुर्वेदी ने तेरई फाटक तिराहे से राहुल उर्फ गोलू और बृजेंद्र पुत्रगण गजराज सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को मारपीट, गाली गलौज, हत्या के प्रयास के मामले में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed