{"_id":"5d5d4e648ebc3e6c492db562","slug":"truck-hits-bike-two-lady-die-taldehate-news-jhs1462486110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली के अंतर्गत झांसी राजमार्ग पर ग्राम बम्होरीसर के समीप एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना में घायल एक और महिला ने झांसी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खादी मजरा विंद्रावन बाग निवासी रवि पुत्र बाबूलाल रायकवार अपनी पत्नी, पुत्र, साली और उसकी पुत्री के साथ बाइक से अपने घर आ रहा था। राजमार्ग पर बम्होरीसर कट के पास जैसे ही रवि ने बाइक को तालबेहट की ओर मोड़ा, पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार सभी लोग हवा में उछलते हुए सड़क पर काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही मध्य प्रदेश के गंज बासौदा निवासी प्रीति (20) पत्नी अन्नू की मौत हो गई।
बाइक पर सवार रवि रायकवार की पत्नी गनेशी (35), गंज बासौदा निवासी अन्नू की पुत्री साक्षी (5), रवि का पुत्र मोहित (4) तथा रवि (40) पुत्र बाबूलाल घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट भेजा गया। जहां चारों की गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहां पर रवि की पत्नी गनेशी की भी मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस गई। तब तक ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
दो मासूम हो गए बिना मां के
तालबेहट। मार्ग दुर्घटना में मासूम मोहित और साक्षी के सिर से उनकी मां का साया हमेशा के लिए दूर हो गया। एक साथ दो मौतों से दोनों सुसराल और मायके में परिजनों को बुुरा हाल है।
एक बाइक से जा रहे पांच लोग
जिस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, उस बाइक पर पांच लोग सफर कर रहे थे। लेकिन, इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।