फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   truck hits ambulance, four injured

तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलैंस को मारी टक्कर, चार घायल

Mon, 12 Aug 2019 09:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
truck hits ambulance, four injured
हाइवे पर एंबुलेंस में टक्कर मारकर गड्ढ़े में गिरा ट्रक - फोटो : LALITPUR
ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी-सागर हाइवे पर रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दोपहर में शहर में आ रही एक एंबुलेंस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस के बाद ऑटो में भी टक्कर मारते हुए ट्रक डिवाइडर तोड़कर गड्ढे में जा गिरा। हादसे में एंबुलेंस और ट्रक सवार चार लोग घायल हो गए। सोमवार की दोपहर में ललितपुर शहर में प्रवेश के दौरान एक एंबुुलेंस को गल्ला मंडी की ओर से झांसी जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रक ने तेजी से भागने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक हाइवे पर आगे ही बढ़ा था कि एक ऑटो में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराते हुए हाइवे पर दूसरी ओर सड़क पर जा पहुंचा और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इससे एंबुलेंस और ट्रक में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में मैनपुरी के अस्पताल कॉलोनी निवासी श्रीपत (33) पुत्र माता प्रसाद, ग्राम करगन के नयाखेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह (22) पुत्र जंडेल सिंह, एंबुलेंस सवार देवेंद्र एवं सत्यदेव मौर्य शामिल हैं। जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed