फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck caught with 12 quintals of ganja

12 क्विंटल गांजे के साथ ट्रक पकड़ा

Sat, 26 Feb 2022 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Truck caught with 12 quintals of ganja
ललितपुर। यूपी एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की टीम ने कोतवाली क्षेत्र स्थित हाइवे से 11.57 क्विंटल गांजे से भरा ट्रक पकड़ा। गांजे को उड़ीसा से मथुरा और भरतपुर ले जाया जा रहा था। मामले में एसटीएफ ने ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हुए गांजे की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

यूपीएसटीएफ और कोतवाली टीम को उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा से भरा ट्रक निकलने की सूचना मिली। जिस पर यूपी एसटीएफ की टीम बीते रोज बृहस्पतिवार को ललितपुर पहुंच गई और ट्रक की लोकेशन लेने में जुटी रही। देर रात को जब ट्रक ने ललितपुर की सीमा में प्रवेश किया तो एसटीएफ और कोतवाली ललितपुर पुलिस ट्रक के पीछे लग गईं। कोतवाली क्षेत्र के चंदेरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास हाइवे पर एसटीएफ और पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ट्रक को रोक लिया। टीम ने ट्रक चालक एवं क्लीनर को हिरासत में लेते हुए वाहन में रखे माल की जांच की तो शुरुआत में तो उसमें मक्के की बोरियां मिली। लेकिन जब ट्रक में रखी मक्के की कुछ बोरियां अलग की गईं तो मक्के की 205 बोरियों के बीच में 37 पैक्ड प्लास्टिक की बड़ी बोरियां रखी मिलीं।
विज्ञापन

जब उनको खोलकर देखा गया तो उसमें गांजा भरा हुआ था। जिस पर एसटीएफ और कोतवाली पुलिस टीम पकड़े गए आरोपियों और ट्रक को गल्ला मंडी पुलिस चौकी ले गए, जहां गांजे की तौल कराई गई तो 37 बोरियों में कुल ग्यारह क्विंटल 57 किलो गांजा पाया गया। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जनपद मथुरा के सरोज विहार बालाजी पुरम थाना हाइवे निवासी संजीव कुमार पुत्र नरपत सिंह एवं दूसरे ने अपना नाम जनपद हाथरस के थाना सहपऊ के ग्राम शक्ति पट्टी निवासी दिनेश सिंह पुत्र नबाव सिंह बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दोनों यह गांजा सोनपुर उड़ीसा से मथुरा, भरतपुर ले जा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता बदल-बदल कर ले जाते थे अवैध गांजा
गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक संजीव ने बताया कि वह पहले भी दो बार गांजा रास्ता बदल-बदलकर ले गए थे। उन्हें एक बार के चक्कर के 50-50 हजार रुपये मिलते थे।
इस टीम को मिली सफलता
अवैध गांजा से भरे ट्रक को पकड़ने वाली टीम में लखनऊ एसटीएफ टीम से निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, एसटीएफ टीम के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद कुमार मिश्र, मंडी चौकी प्रभारी अजय कुमार, एसटीएफ टीम से कांस्टेबल उमाशंकर, शमशेर सिंह, भूपेंद्र सिंह, धीरेंद्र चौबे, प्रमोद सिंह, जबकि कोतवाली ललितपुर से शैलेंद्र सिंह और उमेश कुमार की टीम शामिल रही।
एक वर्ष पहले भी पकड़ा 11 क्विंटल अवैध गांजा
लखनऊ की एसटीएफ और एनसीबी टीम ने एक वर्ष पहले भी 15 मार्च को उड़ीसा से मथुरा जा रहे मक्का से भरे ट्रक में ग्राम मसौरा बैरियर के पास से 11 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया था।

यूपी एसटीएफ की टीम और कोतवाली पुलिस की टीम को एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा आगरा मथुरा की ओर ले जाने की सूूचना मिली थी। जिस पर टीमें ट्रक के पीछे लग गईं और चंदेरा के पास से पकड़ा है। ट्रक से कुल 11 क्विंटल 57 किलो गांजा बरामद किया है।
- निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed