फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck catches fire in accident, cleaner dies

ट्रक में आग लगने से क्लीनर की मौत

Sun, 11 Aug 2019 08:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Truck catches fire in accident, cleaner dies
ट्रक में आग लगने से क्लीनर की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत अमझरा घाटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात बरेली से आंध्रप्रदेश जा रहा प्लास्टिक की क्रेटों से भरा ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराया, जिससे उसमें आग लग गई और क्लीनर की मौत हो गई। ड्राइवर समेत तीन लोगों ने किसी प्रकार कूदकर जान बचाई। हादसे में एक साथी झुलस गया, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
बरेली से प्लास्टिक की क्रेटें भरकर ग्वालियर के रास्ते ट्रक संख्या (एमपी 07एचबी 7477) आंध्रप्रदेेश के अनंतपुरा जा रहा था। इसमें ड्राइवर, क्लीनर एवं दो अन्य लोग जो आंध्रप्रदेश जा रहे थे, ग्वालियर के निवासी हैं बैठे थे। शनिवार की देर रात को लगभग तीन बजे ट्रक चालक व क्लीनर से ग्राम बिरधा के निकट हाइवे पर बने एक ढाबा पर रुककर चाय पी और कुछ देर आराम करने के बाद आगे बढ़े। अभी मुश्किल से पंद्रह-बीस मनट ही हुए कि ट्रक अमझरा घाटी के पास बने पेट्रोल के पास पहुंचा कि अचानक रास्ते में बीच सड़क पर एक गाय आ गई, जिसे बगचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रक को अचानक मोड़ दिया।
विज्ञापन

स्पीड अधिक होने के कारण ट्रक पुलिया से जा टकराया और उसमें आग लग गई। यह देख ग्वालियर निवासी ड्राइवर सतेंद्र सिंह चौहान, हल्लू एवं जनक सिंह ट्रक से कूदने लगे। इतने में जनक सिंह आग की चपेट में आने से झुलस गया। एक अन्य ग्वालियर के मोहल्ला गदाईपुरा, मेजर कालोनी निवासी क्लीनर लाखन सिंह (65) पुत्र बिरखा सिंह को ट्रक से निकलने का मौका नहीं मिल सका और उसकी ट्रक में ही जलकर मौत हो गई। पास से गुजर रहे एक ट्रक के ड्राइवर ने अपना ट्रक रोककर पुलिस को घटना की जानकारी दी एवं एंबुलेंस को बुलाया। आग बुझाने के लिए अपने ट्रक से कंबल निकालकर भी दिया, लेकिन ट्रक में भीषण आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और किसी प्रकार ट्रक से क्लीनर को जली हुई अवस्था में बाहर निकाला, लेकिन तब तक सौ फीसदी जलने से उसकी मृत्यु हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। ट्रक ड्राइवर सतेंद्र ने बताया कि गाय बचाने के चक्कर में ट्रक पुलिया से टकरा गया और ट्रक के दरवाजे अंदर से लॉक हो गए थे, इस कारण क्लीनर बाहर नहीं निकल सका और उसकी जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed