{"_id":"6297c600e2d6b66ca67a0001","slug":"troubled-by-usurers-farmer-hanged-himself-lalitpur-news-jhs2219702195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना में सूदखोरों से परेशान एक किसान ने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से लेन-देन का हिसाब किताब लिखीं पर्चियां, मोबाइल व 1100 रुपये बरामद हुए हैं। दयाराम ने मरने के चार दिन पहले ही अपनी एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री सूदखोरों के नाम की थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम गदयाना निवासी निवासी दयाराम (46) पुत्र चुक्खू कुशवाहा 30 मई की रात को खेत पर चला गया था। इसके बाद वह रातभर घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह 11 बजे उसका बेटा रामस्वरूप खेत पर गया। जब वह वहां पशुओं को पानी पिला रहा था, तो उसकी नजर खेत में पास में ही लगे नीम के पेड़ पर पड़ी। पेड़ पर उसके पिता दयाराम का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह घबरा गया और तत्काल आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। साथ ही परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारा। इस दौरान उसकी शर्ट से रुपयों के लेन-देन ब्याज समेत बकाया लिखी दो पर्चियां, एक मोबाइल एवं 1100 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने पर्चियां परिजनों को दिखाते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बेटे रामस्वरूप ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसके पिता ने ब्याज पर रुपये लिए थे। पिता ने मूलधन तो चुका दिया था, लेकिन ब्याज नहीं चुका सके। जिस पर 26 मई को सूदखोरों ने उसके पिता से एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी और कोई रुपया नहीं दिया। इसके बाद तीस मई को सूदखोरों ने रजिस्ट्री का रुपया देने के लिए उसके पिता को बुलाया। उसके पिता रुपये लेने के लिए घर से चले गए, इसके बाद वह नहीं लौटे। वहीं मृतक की पत्नी लाड़कुंवर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि तीन आरोपियों ने उसके पति से जबरन जमीन की रजिस्ट्री कराई और बाद में रुपये देने के लिए बुलाया। उसने आशंका जताई है कि उसके पति की हत्या की गई है। मौत के पहले पति के पास कुछ नंबरों से फोन भी आए थे। मृतक दयाराम की पत्नी लाड़कुंवर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक के पास से हिसाब किताब की पर्चियां मिली हैं। घटना की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाने में कोई भी शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। यदि कोई शिकायत लेकर आता है तो जांच कर उचित व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - अवध नारायण पांडेय, थानाध्यक्ष, बार।