फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by the allegation of theft, the young man hanged himself

चोरी के आरोप से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

Wed, 02 Mar 2022 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the allegation of theft, the young man hanged himself
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत एक गांव डोंगराकलां के एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा चोरी का आरोप लगाने से परेशान होकर आत्म हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम डोंगराकलां निवासी गब्बर (26) पुत्र रामलाल सोमवार को परिजनों के साथ घर से खाना खाकर बाहर निकल गया। देर रात 10 बजे तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। परिजन रिश्तेदारी में जाने की संभावना जताते हुए घर पर आकर सो गए। सुबह पिता रामलाल घर के पास में ही बने बाड़े में गए, जहां पर झोपड़ी में रस्सी के सहारे गब्बर फांसी पर लटका दिखाई दिया। जिसकी जानकारी घर वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाई ने लगाए गांव के ही व्यक्ति पर आरोप
मृतक गब्बर के चचेरे भाई ब्रजेश ने बताया कि गांव में ही 21 फरवरी को एक व्यक्ति के घर में चोरी हो गई थी। इसमें व्यक्ति भाई पर आरोप लगा रहा था। इससे भाई काफी परेशान चल रहा था। दहशत में आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के हैं दो मासूम बच्चे
मृतक गब्बर परिजनों के साथ खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। इसके दो लड़की हैं। इनकी उम्र दो वर्ष व एक वर्ष है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed