फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by not being able to repay the loan, the farmer hanged himself

Lalitpur News: कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान से फंदा लगाकर दी जान

Mon, 31 Jul 2023 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 31 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Troubled by not being able to repay the loan, the farmer hanged himself
ललितपुर। ग्रामीण का शव बाड़े में बने कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण कर्ज न चुका पाने से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम चीराकोड़र निवासी हरपाल सिंह (45) का शव रविवार की सुबह घर से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित बाड़े में बने कमरे के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक के भतीजे राजू ने बताया कि शनिवार की रात हरपाल सिंह खाना खाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित बाड़े में बने कमरे में सोने के लिए अपने बेटे राजीव के साथ चला गया था। रविवार की सुबह जब राजीव सोकर उठा तो कमरे के अंदर उसका पिता फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे राजू ने मौत के कारण पर बताया कि उसके चाचा हरपाल सिंह पर केसीसी व साहूकारों का 6-7 लाख रुपये का कर्ज था। जबकि उनके पास सिर्फ ढाई एकड़ ही जमीन थी। कर्ज न चुका पाने से हरपाल सिंह काफी परेशान चल रहा था। मृतक तीन भाई- दो बहनों में छोटा था और उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed