फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by debt, the farmer hanged himself

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 17 Nov 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, the farmer hanged himself
Troubled by debt, the farmer hanged himself
तालबेहट।विकास खंड विरधा अंतर्गत ग्राम सिंगपुर खजुरिया निवासी कर्ज में डूबे एक किसान ने तालबेहट रेलवे स्टेशन के समीप एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल जीआरपी था पर जीआरपी अफसरों ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लोगों ने रेलवे स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव नीम की पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटकता देखा। जानकारी के बाद कोतवाली से उपनिरीक्षक अजय यादव मौके पर गए। उन्होंने घटना स्थल जीआरपी थाना क्षेत्र में होने के कारण मामले की सूचना जीआरपी को दी। मृतक की शिनाख्त कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंगपुर खजुरिया निवासी गुमान बुनकर (55 वर्ष) पुत्र बकते के रूप में की गई। इस संबंध में उसके पुत्र सोनू ने बताया कि वह तीन भाइयों में बड़ा है। उसके दोनों छोटे भाई इंदौर में मजदूरी करते है। पिता पर बैंक के अलावा साहूकारों का भी काफी कर्ज था। इस बार फसल बर्बाद होने से वह और भी परेशान थे। तीन दिन से वह घर से लापता थे।
विज्ञापन

तालबेहट। कर्ज से डूबे किसान गुमान द्वारा फांसी लगाकर जान देने के संबंध में जब तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चार दिन पहले पारिवारिक विवाद हुआ था। इसके बाद वह लापता था। उसकी पत्नी बीमार बताई जा रही है। मृतक के ऊपर बैंक का कर्जा था पर कर्ज से आत्मघाती कदम उठाने की बात सही प्रतीत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed