{"_id":"6140ffe18ebc3edadd1cc34d","slug":"trian-crossed-man-fell-by-trian-lalitpur-news-jhs204326532","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर गिरे यात्री के ऊपर से निकल गई ट्रेन, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर गिरे यात्री के ऊपर से निकल गई ट्रेन, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से एक यात्री प्लेटफार्म पर उतरा, लेकिन तभी ट्रेन चल दी और वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वह हाथ फिसलने से नीचे रेल की पटरियों पर गिर गया और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। इससे प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। जब ट्रेन निकल गई तो लोगों ने उसे उठाया।
अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की सुबह करीब 7.05 बजे रेलवे स्टेशन ललितपुर के प्लेटफार्म संख्या दो पर आई। ट्रेन में दरभंगा से अहमदाबाद जा रहा कोच संख्या एस-2 में सवार यात्री नंदकिशोर प्लेटफार्म पर बोतल में पानी भरने के लिए उतरा। जब तक उसने बोतल में पानी भरा, तब तक ट्रेन चल दी। जिस पर वह भागते हुए ट्रेन पकड़ने लगा। तभी गेट पर अन्य सवारियां भी खड़ी होने के चलते उसने गेट का हैंडिल तो पकड़ लिया, लेकिन हैंडिल से उसका हाथ फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिरकर चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खाली जगह से सीधे रेल पटरियों पर जा गिरा।
यह देख मौजूद लोग वहां पहुंचे और यात्री को नीचे पड़ा देख जोर-जोर से सीधे लेटे रहने के लिए चिल्लाते रहे, जिस पर वह चलती ट्रेन के नीचे सीधा लेटा रहा और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। ट्रेन निकलने के बाद लोगों ने उसे रेल पटरियों से उठाकर प्लेटफार्म पर ले गए और उसकी चोटें देखीं, उसे मामूली खरोंचे ही आई थीं। जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इसी दौरान एक आरपीएफ कर्मचारी भी मौके पर आ गया। तब गिरने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी साबरमती ट्रेन के एस-2 कोच में आगे चली गई है, जिस पर आरपीएफ कर्मचारी ने बीना आरपीएफ को फोन करके पूरी घटना बताते हुए उसकी पत्नी को उतरवाया और उस व्यक्ति को दूसरी ट्रेन से बीना पहुंचाया, जहां उसकी पत्नी भी उसे मिल गई। फिलहाल यह घटना रेलवे स्टेशन पर दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।