फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   transfarmer repairing, negligence

ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में लापरवाही की कराएं जांच

Thu, 02 Sep 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
transfarmer repairing, negligence
transfarmers.jpg - फोटो : transfarmers.jpg
ललितपुर। अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए झांसी मंडल के अधीन जालौन व झांसी के साथ ललितपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने बिलिंग व मीटर बदलने में अनियमितता की शिकायतों पर भी कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही विधायक निधि से होने वाले कार्यों के लंबित होने के प्रकरण पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का निर्माण, ओवरलोड 33/11 केवी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, एलटी लाइनों पर एबी केबलिंग, 33 केवी व 11 केवी के फीडरों का विभक्तिकरण, जर्जर तारों को बदलने का कार्य, नए 11 केवी फीडरों का निर्माण, ओवर लोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, ओवरलोडिंग समाप्त करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य समेत अन्य आवश्यक कार्य शुरू किए जाने हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति संबंधी बहुत सी समस्याओं का स्थायी निराकरण हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में सभी जनप्रतिनिधियों से शीघ्र ही प्रस्ताव लेकर कारपोरेशन को भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एक ही स्थान पर ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने व मरम्मत के बाद भी फुंक जाने की शिकायतों पर जवाबदेही तय करने के साथ ही झांसी वर्कशॉप की ऑडिट के निर्देश भी दिए। वर्कशॉप के ट्रांसफार्मरों की मार्किंग कराने के लिए भी कहा। ललितपुर में कई गांवों में ट्रांसफार्मर लगे होने के बाद भी कनेक्ट न होने की शिकायत पर मुख्य अभियंता को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने एमडी से पूरे डिस्कॉम में इसकी समीक्षा करने और समाधान के निर्देश दिए। कहा कि जिन भी गांवों में एबी केबलिंग का काम जहां भी हो गया है, उसकी जानकरी जनप्रतिनिधि को जरूर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही होने वाले कार्य भी शीघ्र कराने के निर्देश दिए। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लंबित आवेदनों का भी शीघ्र निस्तारण करने व ट्यूबवेल फीडर सेपरेशन के सेकंड फेज का काम भी शीघ्र करने का निर्देश दिया। मंडल के जनपदों में जिन क्षेत्रों में नए उपकेंद्र प्रस्तावित हैं उनका प्रस्ताव रिवैम्प योजना में अवश्य ले लें। ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के प्रस्तावों को तत्काल मंजूर कराकर काम भी तेजी से करवाएं जाएं। उन्होंने सभी फीडरों पर संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति का रोस्टर चस्पा कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुनें। 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें और जनप्रतिनिधियों के सुझावों व समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed