फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   transfarmer not working 15 days

पन्द्रह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, लोगों को हो री परेशानी

Fri, 16 Oct 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
transfarmer not working 15 days
ङोगरा खुर्द में टोरिया के पास फुंका रखा ट्रांसफार्मर - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द। डोंगराखुर्द गांव की टोरिया के पास रखा ट्रांसफार्मर पंद्रह दिन से फुंका पड़ा हुआ है। जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

साथ ही डुंगरासन माता मंदिर के पूरे परिसर में चारों तरफ रात में अंधेरा रहता है। साथ ही लोगों के घरों में रखे विद्युत उपकरण टीवी, पंखा, कूलर, फ्रिज सभी धूल खा रहे हैं। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए यहां से वहां भटकना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग रात्रि में मोमबत्ती जलाकर गुजारा कर रहे हैं। इससे लोगों की गर्मी में नींद हराम हो रही हैं, इन दिनों में मच्छरों का भी बहुत ज्यादा प्रकोप है। जिससे लोगों को संक्रमित बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

पंद्रह दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, ऐसे में मंदिर परिसर में चारों ओर अंधेरा रहता है। जिससे लोगों को रात में उजाला नहीं होने से चोरो का डर बना रहता है। - रामराजन महाराज संत
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोगों को यहां - वहां भटकना पड़ता है। बिजली कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। - मनोज कुमार जोशी

रात में सोते समय गर्मी और ऊपर से मच्छरों का भी प्रकोप ज्यादा हैं। जिससे संक्रमित बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। छोटे बच्चों को गर्मी में रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। - सत्येंद्र परमार
1912 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। - आकाश सचान, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed