ललितपुर। पीएनबी आरसेटी ललितपुर की जिलास्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ए के मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी, अनिल कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलराम वर्मा, डीडीएम नाबार्ड अरविंद निगम, अग्रणी बैक प्रबंधक ए के सेठ, जिला नगरीय विकास अभिकरण, डूडा राजीव शुक्ला, जिला सेवा योजना अधिकारी खुर्शीद अहमद, जिला सूचना विभाग के पीयूष राय, जिला ग्रामोद्योग केंद्र से द्वारिका प्रसाद, जिला प्रशिक्षण केंद्र रोड़ा से सलीम खान, कृषि विज्ञान केंद्र खिरियामिश्र से प्रभारी, जिला उद्यान विभाग से शालिगराम निरंजन, एनआरएलएम से श्री अभिनव शर्मा, उपस्थित रहे। बैठक में निदेशक आरसेटी सुमित कुमार ने बताया कि आरसेटी की स्थापना सितंबर 2010 से सितंबर 2020 तक कुल 189 बैचों में 5315 लाभार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया गया। जिसमें 3650 लाभार्थी अपना कारोबार शुरू कर चुके है।
इनमें से 1544 को बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराया गया और वित्तीय वर्ष 2019-20 में 22 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 668 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 25 बैचों में 700 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। इस दौरान अध्यक्ष महोदय ने वर्ष 2019-20 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पत्रिका का विमोचन किया गया। अध्यक्ष ने निदेशक आरसेटी को निर्देशित किया कि आरसेटी द्वारा संचालित प्रत्येक प्रशिक्षण हेतु बैच में कोरोना महामारी के चलते सामाजिक दूरी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन आरसेटी भवन के प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि भवन निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। डीडीएम नाबार्ड ने बताया आरसेटी का प्रायोजना प्रस्ताव को नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को अग्रसारित कर दिया गया है। बैठक के समापन पर निदेशक आरसेटी ने समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरसेटी के समस्त स्टॉफ में फैकल्टी रूपेंद्र श्रीवास्तव, आकांक्षा खरे, कार्यालय सहायक नंदकिशोर, सुनील कुमार, राजीव कुमार उपस्थित रहे।