फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   trainig for election

16 व 17 को होगा चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण

Tue, 07 Nov 2017 12:58 AM IST
jhansi
jhansi Updated Tue, 07 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
trainig for election
election news jhansi - फोटो : demo pic
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मचारी अपना ड्यूटीपत्र प्राप्त कर लें। इसमें लापरवाही न बरतें, अन्यथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मतदान कार्य करने का प्रशिक्षण 16 व 17 नवंबर को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में दो पालियों में दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पुराने विकास भवन स्थित निर्वाचन कार्यालय में उन्होंने कंप्यूटर के माध्यम से रैंडमाइजेशन किया और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि पहले दिन 16 नवंबर को प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर ईवीएम का भी प्रशिक्षण देंगे। दूसरी पाली दिन में एक बजे से साम चार बजे तक पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों पालियों में 833 पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

दूसरे दिन 17 नवंबर को सभी मतदान कार्मिक मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए दोनों पालियों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सभी मतदान कार्मिकों को समय पर उपस्थित होने को कहा गया है। देरी से आने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर प्रभारी कार्मिक /सीडीओ ए. दिनेश कुमार, एडीएम हरीशंकर, एसडीएम अनुनय झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर कराने को एसडीएम ने लिखी चिट्ठी
नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीसरे दिन सोमवार को भी उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार समथर नहीं पहुंचे। इस पर एसडीएम मोंठ ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति कर एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरीशंकर को रिपोर्ट भेज दी है। बता दें कि समथर में वार्ड एक से पांच तक के सहायक रिटर्निंग आफीसर बनाए गए उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार से कार्यभार संभालना था। लेकिन, वह नहीं पहुंचे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें सोमवार को दोपहर बारह बजे तक उपस्थिति दर्ज कराने की मोहलत दी थी।

नया बैंक खाता खोलने में परेशानी हो तो पुराना चलेगा
झांसी। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एवं विभागाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे निर्देशों में कहा है कि चुनाव संबंधी खर्च करने के लिए प्रत्याशी को अलग से बैंक खाता खोलना पड़ेगा। यदि किन्हीं कारणों से नया बैंक खाता खोलने में परेशानी आ रही है तो पुराने बैंक खाते से काम चला सकते हैं।


वेबसाइट से डाउनलोड करें मतदाता सूची
झांसी। नगरीय निकाय के जिन मतदाताओं को मतदाता सूची देखने को नहीं मिल रही है या जिन प्रत्याशियों को मतदाता सूची की जरूरत है, तो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.sec.up.nic.in से मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed