फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Trainee teachers full choice of school

प्रशिक्षु शिक्षकों ने स्कूल का भरा विकल्प

Thu, 05 Nov 2015 01:38 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Thu, 05 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Trainee teachers full choice of school
ललितपुर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसलिंग को पारदर्शी बनाने के उद्देेश्य से वीडियोग्राफी कराई गईं। इस दौरान महिला और विकलांग अभ्यर्थियों से तीन की जगह केवल एक स्कूल का विकल्प भराया गया, जिससे महिला अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कई महिलाएं मनमाफिक स्कूल मिलने पर खुश नजर आई। जिले में 644 प्रशिक्षु शिक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बुधवार को 286 महिला प्रशिक्षु और विकलांग अभ्यर्थियों को स्कूल के विकल्प भरने को बुलाया गया था। डीएम डा. रूपेश कुमार ने स्कूल भरने में हर प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के उद्देश्य से काउंसलिंग की वीडियोग्राफी कराई, जिससे कई अभ्यर्थी चाहकर भी काउंसलिंग के समय हॉल में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और डायट परिसर में खड़े रहे।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि पहली बार माइक के जरिए रिक्त स्कूलों के नाम बोले गए और महिला एवं विकलांग अभ्यर्थियों को तीन की जगह एक स्कूल का विकल्प भरने का अवसर दिया गया। इस व्यवस्था से महिला अभ्यर्थी काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, काउंसलिंग में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की कमी देखी गई। जिस समय बिजली कटौती का रोस्टर शुरू हुआ, उस समय जनरेटर की कमी खली। कमेटी के सदस्यों ने मोबाइल के सहारे काउंसलिंग पूरी कराई। शाम होते-होते हॉल में अंधेरा पसर गया, जिससे काउंसलिंग रोकनी पड़ी। विभागीय कर्मियों का कहना है कि 204 अभ्यर्थियों की ही काउंसलिंग हो सकी। काउंसलिंग में डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला, बीएसए एसपी यादव, खंड शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा, संतोष प्रजापति, आरके पुरोहित आदि शामिल रहे।

नारेबाजी हुई
जिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नहीं हो सकी, उनमें नाराजगी देखी गई। उन्होंने आज ही काउंसलिंग कराने पर जोर दिया। जब शिक्षा अफसर नहीं माने तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। आखिरकार अभ्यर्थियों को समझाया गया, जिस पर वह मान गए। अब बृहस्पतिवार को अवशेष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed