फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   train stopage demand, dhorra station

ट्रेनों के ठहराव के लिए जीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 12 Oct 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
train stopage demand, dhorra station
train 2.jpg - फोटो : train 2.jpg
जाखलौन। धौर्रा स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को ग्राम प्रधान धौर्रा धीरज समेत दर्जनों ग्रामीणों ने नारायण ब्रिज पर जाकर रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि धौर्रा रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 के चलते पठानकोट एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़, एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस व झांसी इटारसी पैसेंजर, झांसी बीना शटल का ठहराव बंद कर दिया गया था। जिससे विद्यार्थी, व्यापारी, मजदूर समेत क्षेत्रीय जनता काफी परेशान हो गए हैं। जबकि अब जनजीवन सामान्य हो गया है, इसके चलते धौर्रा के पास नारायण ब्रिज पर बीते रोज रविवर को दोपहर रेलवे प्रयागराज के जीएम ने निरीक्षण किया, इस दौरान ग्राम प्रधान धौर्रा धीरज सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने नारायण ब्रिज पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि पहले की भांति ट्रेन का ठहराव किया जाए। इसके पहले जिला मुख्यालय को जाने व वापसी के लिए एक वैकल्पिक ट्रेन का जल्द ठहराव किया जाए। जिससे आम जनता, छात्र-छात्राएं, व्यापारी, मजदूरों की समस्या दूर हो सके। ज्ञापन में धीरज सिंह यादव, देवेंद्र जैन, दिनेश शर्मा, नत्थू राजा, मुस्ताक खान, विनय तिवारी, कुंजबिहारी, ओमप्रकाश यादव, अमित शर्मा, विवेक चौरसिया, अमित सेन, शुभम जैन, संतोष कुशवाहा, धर्मेंद्र रजक, पप्पू कुशवाहा, अरविंद शर्मा, विजय कुमार, संजय जैन, प्रेमलाल शर्मा, संजीव तिवारी, नवीन जैन, विपिन जैन आदि के हस्ताक्षर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed