फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders will demonstrate against harassment

उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारी करेंगे प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Traders will demonstrate against harassment
ललितपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों के उत्पीड़न, बिजली विभाग की बढ़ी दरों, मनमाने तरीके से वसूले जा रहे टैक्स, शमन शुल्क की राशि बढ़ाकर दो लाख रुपए किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर के व्यापारी 15 व 16 मार्च को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यापारी नेता महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। गुंडागर्दी, लूट, अपहरण, हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। वाणिज्य कर विभाग और मंडी समितियों की सचल दल इकाइयां व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही हैं।
विज्ञापन


वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा किए जा रहे प्रदेश भर में सर्वे, बिजली विभाग की बढ़ी हुई दरों, अनियमित विद्युत आपूर्ति, मंडी समिति द्वारा बढ़ाई गई शमन शुल्क राशि, प्रदेश के बाहर की वस्तुओं पर मंडी शुल्क आरोपित करने, खाद्य तेलों और किराना आदि आठ वस्तुओं पर लगाए गए मंडी शुल्क आदि के विरोध में 15 व 16 मार्च को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 15 मार्च को पूर्वांचल और 16 मार्च को पश्चिमांचल प्रदेश के व्यापारी धरना देंगे। धरने में कम से कम पचास हजार व्यापारियों के आने की उम्मीद है। इसके बाद सितंबर माह में लखनऊ में प्रदेश भर के व्यापारियों की बड़ी रैली होगी, जिसमें व्यापारी सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जीएसटी पर चर्चा के लिए दस तारीख को बैठक बुलाई गई है। अभी व्यापारी ही आश्वस्त नहीं हैं कि जीएसटी बिल में वास्तव में क्या है।



इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष नरेंद्र जैन कड़ंकी, नवीन सिंघई, गल्ला व्यापार मंडल के अशोक जैन अनौरा, मज्जू सोनी, संजय रसिया, अवध बिहारी उपाध्याय, अभय जैन, सनत जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed