फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders protested

व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया

Thu, 05 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Thu, 05 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Traders protested
ललितपुर। भारत सरकार द्वारा अगले वित्तीय वर्ष से लागू किए जा रहे जीएसटी को सिंगल प्वाइंट करने, देश में टोल टैक्स समाप्त करने समेत अन्य कानूनों के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने दुपहिया वाहन रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि भारत सरकार द्वारा लागू की जा रही जीएसटी अप्रत्यक्ष रूप से अच्छी कर प्रणाली है। इसे व्यापारी सिंगल प्वाइंट लागू करने पर ही स्वीकार करेंगे। यदि सरकार द्वारा इसे सेंट्रल जीएसटी, स्टेट जीएसटी व इंटर स्टेट जीएसटी के साथ लागू किया तो वह कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

 उन्होंने एक करोड़ रुपये टर्न ओवर करने वाले व्यापारियों को जीएसटी से बाहर रखने की मांग की। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में संशोधन करने, प्रधानमंत्री से जीएसटी को एक सूत्रीय, सिंगल प्वाइंट लागू करने, टोल टैक्स अविलंब समाप्त करने एवं खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में सुधार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, व्यापारियों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, व्यापारियों के साथ आए दिन लूटपाट, राहजनी, चोरी, डकैती की घटनाओं आदि पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी, महेंद्र जैन मयूर, संजय रसिया, अभिषेक मुच्छाल, विजय जैन, प्रदीप त्रिपाठी, महेंद्र सिंदवाहा, ओमप्रकाश सोनी, रविंदर सलूजा, मधुर पाटकर, नवीन सिंघई, सौरभ जैन, राजीव चौधरी, गिरीश पाठक, श्रीकांत करौलिया, पंकज जैन, मयंक जैन, उमाशंकर तिवारी, दीपक सिंघई, महेश सतभैया, अक्षय दिवाकर, भागचंद जैन, कैलाश, सुरेंद्र नवोली, सुरेश, पुष्पेंद्र जैन, सुरेंद्र अनौरा, रोहित जैन, रजत, सागर जैन, बृजेंद्र साहू, अशोक अनौरा, प्रसन्न कुमार जैन, डब्बू जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed