फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders protested against the District Panchayat's property tax RC.

Lalitpur News: जिला पंचायत के संपत्ति कर की आरसी के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 Sep 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Traders protested against the District Panchayat's property tax RC.
- घंटाघर से कलक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत के संपत्ति एवं वैभव कर के विरोध में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। वह घंटाघर पर पैदल चलकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर जिला पंचायत की मनमानी व बिना नोटिस आरसी जारी करने का विरोध किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरसी वापस करने की मांग उठाई।
ज्ञापन में बताया कि व्यापार मंडल ने संपत्ति एवं वैभव कर की वसूली के लिए हमेशा गांव एवं कस्बों के व्यापार मंडलोेें के सहयोग से बाजारों में कैंप लगाकर जिला पंचायत का सहयोग किया है। जो व्यापारी कमजोर स्थिति के थे, उनको जिला पंचायत ने कर को माफ कर दिया था। अभी हाल ही में जिला पंचायत ने गांव, कस्बों के व्यापारियों के विरुद्ध वर्ष 2016-17 के लगभग एक हजार व्यापारियोें के विरुद्ध आरसी जारी की है। उन्होंने कहा कि इसके पहले जिला पंचायत ने व्यापारियों को कोई भी नोटिस नहीं दिया। आरसी जारी को लेकर जिला पंचायत प्रशासन का यह तर्क देना कि ऑडिट आपत्ति आने के कारण यह कदम उठाया गया, जो तर्क संगत नहीं है। नोटिस जारी न होने के कारण व्यापारियों को आपत्ति का कोई समय नहीं दिया गया, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि जब व्यापारी जिला पंचायत के इस कर को जमा कर रहा है, तो ऐसे में नोटिस जारी करना था, सीधे तहसील के पास आरसी भेजना, सीधे तौर पर व्यापारियों का शोषण करने के लिए कदम जिला पंचायत के कर्मचारियों ने उठाया है। उन्होंने आरसी वापस कर जिला पंचायत के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी, अनिल जैन बबड़ी, महेश जैन मोनू, पंकज बिरधा, अशोक अनौरा, संजीव कप्तान, राजेंद्र जैन, अवध बिहारी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
यह हुई आरसी जारी
जिला पंचायत ने कस्बा तालबेहट में 88, जखौरा 144, बालाबेहट 43, धौर्रा 47, बिरधा 161, बानपुर 41, बार 59, नाराहट 97, मड़ावरा 265 आरसी जारी की है।
-------------------
जिला पंचायत के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
व्यापारियों ने घंटाघर से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर जिला पंचायत की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। कलक्ट्रेट परिसर में उन्होंने पोस्टर व वैनर के माध्यम से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों के हाथ पोस्टर पूरी कहानी बयां कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed