फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tractor driver died in accident

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Mon, 27 Sep 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
tractor driver died in accident
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वार रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास शनिवार की रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर चालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ रोड से सिद्घन बाईपास पर स्थित अंबेडकर नगर निवासी रामप्रसाद (35) पुत्र स्व. मनू अहिरवार शनिवार को ग्राम इकलगुवां में ट्रैक्टर-ट्रॉली से राशन का अनाज लेकर गया था। अनाज खाली करने के बाद जब वह लौट रहा था और अभी वह बुढ़वार रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास ही पहुंचा था कि तभी अचानक से उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने के साथ ही नीचे जोरदार झटके के साथ गिर पड़ा। जिससे वह घायल हो गया। उसके साथ अनाज खाली कराने गया उसके ही मोहल्ले का श्रीराम भी साथ में था, लेकिन वह संभलते हुए तत्काल ट्रैक्टर से कूद पड़ा। रामप्रसाद के घायल होने पर श्रीराम ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई छक्कू लाल ने बताया कि मृतक के चार बेटियां हैं और वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed