फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Torso of missing youth found on railway tracks, head missing

Lalitpur News: रात भर से गायब युवक का धड़ रेल पटरियों पर मिला, सिर गायब

Fri, 30 Dec 2022 07:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Torso of missing youth found on railway tracks, head missing
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत नदी मोहल्ला निवासी एक युवक बीते बुुधवार की शाम को घर से गांव में जाने की कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की सुबह उसका धड़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिलगन रेलवे गेट के पास रेल पटरियों पर पड़ा मिला। युवक का सिर गायब था, जबकि खून के निशान काफी दूर तक फैले मिले है। पिता ने एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। बताया कि वह महिला भी उसी समय से गायब है।
विज्ञापन

थाना जखौरा क्षेत्र के नदी मोहल्ला निवासी राहुल सिंह लोधी (28) पुत्र देव सिंह बुधवार की शाम को करीब चार बजे घर से गांव में जाने की कहकर निकला था। लेकिन जब वह रात को आठ बजे के बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन बृहस्पतिवार को सुबह उसका धड़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलगन के पास अप रूट की रेल पटरियों पर पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर दैलवारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और धड़ के पास से मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की।
विज्ञापन

मृतक के पिता देवसिंह लोधी ने बताया कि उसका बेटा अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह 26 दिसंबर को ही घर लौटा था। उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग चलता था और वह महिला भी उसी समय से गायब है। उसे आशंका है कि उसका बेेटा राहुल उक्त महिला के साथ ही भागा होगा। वह रेल पटरियों पर कैसे पहुंचा इसकी उसे जानकारी नहीं है, लेकिन उसने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई है। मृतक अविवाहित था और दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसने यह भी बताया कि जहां उसके बेटे का धड़ मिला है, वहां से करीब छह सौ मीटर दूरी तक खून के निशान मिले हैं, जो तीसरी रेल लाइन से कुछ दूर और नीचे जमीन पर भी खून के निशान व एक खून लगी तौलिया मिली है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से कटने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed