फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   toppers-celebrated

सहरिया समाज के मेधावी सम्मानित

Tue, 30 Jun 2015 02:50 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 30 Jun 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। अनुसूचित जाति /जनजाति के छात्र/ छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। समारोह के माध्यम से समाज के लोगों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन



कुशकुटी आश्रम नदीपुरा में सेवा समर्पण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता कैलाश कुशवाहा ने की। मुख्य वक्ता संस्थान के क्षेत्रीय प्रचार- प्रसार प्रमुख रामनारायण विश्वकर्मा ने कहा कि सहरिया समाज के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए संस्थान द्वारा हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व बीए में उत्तीर्ण 10 बालिकाओं, आईटीआई और बीकॉम में उत्तीर्ण 42 बालकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा बीए उत्तीर्ण छात्रा प्रियंका को आईएएस की तैयारी के लिए दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में संगठन मंत्री रामलखन, जिला प्रचारक अरुण, कृष्ण कुमार बंसल, मुन्ना लाल नांगल, महेश मिश्र, सज्जन कुमार, डा.दीपक चौबे, नरेंद्र पाठक, सुबोध गोस्वामी, डा.प्रबल सक्सेना, रमेश कुमार दुबे, संतोष पाठक, नवल किशोर सोनी, नवल किशोर सहारिया, रामगोपाल गोस्वामी, विनोद शर्मा, सुधांशु शेखर हुंडैत, द्वारिका प्रसाद, घासीराम सहारिया, जाहर सिंह, नन्नूलाल सहरिया, मुकेश तिवारी, मदन सहारिया, देशराज, रमन शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन रामगोपाल नामदेव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed