फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   toolkit distributed

राज्यमंत्री ने दो सौ लाभार्थियों को बांटी टूलकिट

Sat, 18 Sep 2021 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
toolkit distributed
टूल किट बांटते राज्यमंत्री विघायक डीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत दो सौ से अधिक लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने ऋण वितरण एवं टूलकिट वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ टूलकिट का उपयोग करके अपनी पारंपरिक कारीगरी को उन्नत बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे अपनी अधिक आय बढ़ाने के प्रयास का संकल्प लें। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि जिला उद्योग केंद्र द्वारा इस वित्तीय वर्ष में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में अब तक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 32 लाभार्थियों को 112 लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा स्वरोगार योजनांतर्गत 12 लाभार्थियों को 73 लाख रुपये और एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजनांतर्गत 10 लाभार्थियों को 101 लाख रुपये का ऋण वितरण अब तक कराया जा चुका है। इसी तरह प्रधानमंत्री मुद्रा योजनांतर्गत 122 लाभार्थियों को 288.50 लाख रुपये का ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से कराकर रोजगार सृजन कराया जा चुका है। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन सीडीओ अनिल कुमार पांडेय एवं एडीएम अनिल कुमार मिश्रा द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 122 लाख के ऋण वितरण के अतिरिक्त विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी, बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, टोकरी बुनकर एवं एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनांतर्गत टूलकिट (जैकार्ट) का 200 से अधिक लाभार्थियों को वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed