फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   toll free demand farmer protest

टोल टैक्स फ्री किए जाने को किसानों का टोल प्लाजा पर प्रदर्शन आज

Sat, 12 Dec 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
toll free demand farmer protest
road.jpeg - फोटो : road.jpeg
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रांतीय आह्वान पर टोल टैक्स फ्री किए जाने की मांग को लेकर किसान शनिवार 12 दिसंबर को विघाखेत स्थित टोल प्लाजा का घेराव करेंगे। इसे लेकर किसान संगठनों और राजनीतिक संगठनों के प्रदर्शन करने का कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

किसान नेता कीरत सिंह यादव उर्फ बाबा, राजपाल यादव, रामकिशन, शब्बीर मंसूरी आदि के नेतृत्व में 40-50 कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 10 बजे से एनएच 44 पर स्थित टोल प्लाजा ग्राम विघाखेत महरा पर प्रदर्शन कर आवागमन कर रहे वाहनों को बिना टैक्स दिए निकाले जाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे टोल टैक्स पर नियुक्त कर्मचारियों से विवाद होने की पूर्ण संभावना है। राजनीतिक संगठनों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला, समाजवादी छात्रसभा सतेंद्र सिंह, बुंदेलखंड किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव, भारतीय किसान यूनियन भानुु गुट के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर आदि के भी पार्टियों से निर्देश पर आंदोलन में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा टोल प्लाजा पर सीओ महरौनी और पाली, प्रभारी निरीक्षक जाखलौन, पूूराकलां, सोजना, बानपुर और महिला थानाध्यक्ष को पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण सहित टोल प्लाजा पर सुबह आठ बजे से तैनात किया गया है। इसमें पुलिस बल के अलावा पुलिस लाइन से एक टियर गैस मय कर्मचारियों के और एक क्युआरटी पुलिस लाइन से भी तैनात की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर किसान संगठनों के घेराव व प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
किसान यूनियन ने की टोल प्लाजा पर एकत्र होने की अपील
बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनीतिक) के मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार पाठक ने बताया शुक्रवार को जिला कार्यालय पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली बार्डर पर धरना दे रहे किसानों केे आह्वान पर यूनियन द्वारा टोल प्लाजा पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष विश्वनवाथ यादव, केहर सिंह परमार, देवेंद्र सिंह सोलंकी, किशन राजपूत, खुशीलाल कुशवाहा, अजय चौबे, शंकर राजा, सचिन राजपूत, खिलान प्रजापति, राघवेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed