फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Today will be the two-day pen -down strike

आज से होगी दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल

Mon, 21 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Today will be the two-day pen -down strike
ललितपुर (ब्यूरो)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शहर के मुख्य मार्गों पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आज मंगलवार से दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल करने की घोषणा की।
विज्ञापन



सोमवार को कंपनी बाग में बैठक का आयोजन किया, जिसमें 22 दिसंबर से दो दिवसीय पेन डाउन सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला लिया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने जनपद के समस्त राज्य कर्मचारियों से चकबंदी कार्यालय में पहुंचकर सामूहिक धरना में हिस्सा लेने की अपील की है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघ लंबे समय से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने व संविदा कर्मियों की नियुुुुक्तियों पर ठेकेदारी की प्रथा का विरोध व अन्य मामलों पर मांग कर रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में परिषद ने सोमवार को कंपनी बाग से मुख्य मार्गों पर सामूहिक वाहन रैली निकाली। इस दौरान वाणिज्यकर, राजस्व, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सफाई कर्मचारी, संग्रह, चकबंदी विभाग, पीडब्लूडी, लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग, बेसिक शिक्षा, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ मौजूद रहे। वहीं, उत्तर प्रदेेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रैली में पहुंचकर सहयोग किया। इस दौरान संतोष कुमार, विजयेंद्र प्रताप सिंह, विमल कुमार शेरवानी, शिवशंकर सहाय, एसवी शर्मा, हेमंत रावत, नागेश मोहन, पीके श्रीवास्तव, अर्जुन कुमार, सुभाष चंद्र पटेल समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed