{"_id":"6a7f74b0219f06abc8026763","slug":"today-is-independence-day-flag-hoisting-ceremonies-will-take-place-at-government-and-non-government-buildings-as-well-as-educational-institutions-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-161347-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्वतंत्रता दिवस आज, सरकारी, गैर सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों पर होगा ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्वतंत्रता दिवस आज, सरकारी, गैर सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों पर होगा ध्वजारोहण
विज्ञापन
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया जाएगा माल्यार्पण, पुलिस लाइन में राज्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार ने कार्यवृत्त जारी करते हुए जनपदवासियों को अवगत कराया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी भवनों, ईमारतों, स्वतंत्रता संग्राम से जुडे़ एतिहासिक स्मारकों को रात्रि में प्रकाशमान किया जाएगा और आज 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
शनिवार की सुबह सवा सात बजे घंटाघर पर महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद एवं घंटाघर के पास लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं बृजनंदन किलेदार (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 07.25 बजे वीर सावरकर की प्रतिमा पर, सुबह 7.30 बजे, जेल चौराहा ब्याना नाले के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर, सुबह 7.35 बजे जिला कारागार के सामने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर, 7.40 बजे, तुवन चौराहे के पास अवंतीबाई की प्रतिमा पर और सुबह 7.45 पर तुवन चौराहे पर महारानी लक्ष्मीबाई एवं पं. परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इसके उपरांत प्रातः आठ बजे कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों में कार्यालय अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं शिक्षण संस्थानों में ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। परिसर में पौधारोपण होगा। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ द्वारा पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 11 बजे जिला कारागार, राजकीय किशोर गृह दैलवारा, राजकीय संप्रेक्षण गृह सिद्दनपुरा एवं मदर टेरेसा आश्रम पनारी में फल वितरण किया जाएगा।