{"_id":"5e348da78ebc3e8d427f67fd","slug":"today-come-budget-every-one-miss-lalitpur-news-jhs158908096","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पेश होगा उम्मीदों का बजट, हर किसी को हैं बजट से उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पेश होगा उम्मीदों का बजट, हर किसी को हैं बजट से उम्मीदें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश करेगी। यह बजट वित्तमंत्री सीतारमण पेश करेंगी। आने वाले बजट का सभी को बेसबरी से इंतजार है। हर वर्ग का व्यक्ति आम बजट से कुछ न कुछ उम्मीदें कर रहा है।
लोगों की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज प्रस्तुत किये जाने वाले वित्त वर्ष 2020-21 के बजट की ओर लगी हुई है। इस बजट से महिलाओं को भी काफी उम्मीदें हैं। वह चाहती हैं कि उनके घर का खर्च आराम से चले। इसमें दाल, चावल, गेहूं, फल, चीनी, सब्जी, तेल जैसी रोजाना के इस्तेमाल होने वाली चीजों पर कम पैसे खर्च करने पड़ें। महिलाओं के साथ आम आदमी को भी उम्मीद है कि सरकार इसे लेकर भी आम बजट में कुछ राहत देगी। वहीं, कामकाजी महिलाएं टैक्स स्लैब में और ज्यादा छूट चाहती हैं। युवा वर्ग को आस है कि इस बार बजट में शिक्षा व्यवस्था को सस्ता और सुदृढ़ करने के साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की बात होगी। साथ ही किसानों को भी इस बजट से कई उम्मीदें हैं, किसानों का कहना है कि कृषि क्षेत्र में भी और अच्छे दिन लाने होंगे ।
राशन के साथ किराने का सामान अगर सस्ता कर दिया जाए तो यह सरकार की ओर से गृहणियों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। युवतियों के लिए सौंदर्य प्रसाधन काफी अहमियत रखते हैं। ऐसे में यदि मेकअप का सामान सस्ता हो जाए तो बहुत खुशी होगी।
विज्ञापन
- अनामिका लोहिया
बच्चों के भविष्य की चिंता मां-बाप को सबसे अधिक रहती है। यदि सरकार रोजगार का अवसर प्रदान करेगी तो युवा और उनके अभिभावकों की चिंता समाप्त हो जाएगी।
- वृंदा दुबे
एजुकेशन बहुत महंगी हो गई है। ऐसे में अगर किताबें सस्ती हो जाएं तो बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी और एक शिक्षित भारत का निर्माण होगा।
- श्रुति जैन
युवाओं को नौकरियों की दरकार है,सरकार को नौकरियां निकालना चाहिए। और प्राईवेट सेक्टर में रोजगार के लिए भी प्राईवेट कम्पनियों से समझौता करके नौकरी के अवसर निकाले।
- पल्लवी जैन
इस बार के बजट में महिला सशक्तीकरण के लिए भी प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। रोजगार के नए अवसर मिलने चाहिएं, जिससे भविष्य सुरक्षित हो। उम्मीद है बजट अच्छा होगा।
- शिवांगी सैनी
पढ़ाई के लिए फीस ज्यादा लग रही है और नौकरियां निकल नहीं रहीं। आशा करते हैं कि सरकार युवाओें को रोजगार देने के लिए इस बजट में विशेष प्रावधान लायेगी।
- कामिनी पटैरिया
सरकार को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहिए। इसके लिए इस बजट में बड़े ऐलान भी होने चाहिए। आज किसानों की खरीद क्षमता खत्म होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था टूट रही है, इसलिए सरकार को बजट में इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- संतोष भौड़ेले
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या चिकित्सकों की है,ऐसे में आमजन को उम्मीद है कि सरकार इस क्षेत्र में नई योजनाओं को लाकर डॉक्टरों की कमी को दूर करने के साथ चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराएगी।
- डॉ राजेंद्रभूषण पटैरिया
वर्तमान में मंहगाई अपने चरम पर है। इससे निजात पाने के लिए इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। साथ किसानों के उपयोग के यंत्रों को भी सस्ता किया जाए।
- संजय पांडेय भारत
पहले बजट में पेश की गईं घोषणाओं को पूर्ण रूप से लागू करने की जरूरत है। इसके साथ किसानी संबंधित सामान पर टैक्स भी हटाना चाहिए, जिससे किसान अपनी जरूरत का सामान आसानी से कम दामों में खरीद पाऐं।
- शिवनारायण चाचौदिया
कृषि क्षेत्र में सुधार करने के लिए सरकार को क्वॉलिटी इनपुट पर विशेष काम करना होगा। किसानों को उन्नत खेती की तकनीक अपनाने के लिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा देना होगा। इसके लिए इस बजट में अच्छी राशि का आवंटन करना पड़ेगी।
- कुलदीप खरे
और उपज के संरक्षण पर कोई ठोस कार्ययोजना पर ध्यान नहीं दिया जाता है यदि देश के किसान की माली हालत में सुधार आ जायेगा तो देश की 50% समस्याओं का स्वत: ही समाधान हो जाएगा ।
- लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा
किसान कर्ज माफ़ी योजना का विस्तार हो,इसके लिए सरकार को कुछ बड़े एलान करने चाहिए। किसानों से जुड़ी सहकारी संस्थाओं को मजबूत करना होगा।- विनोद दुबे
रेगा योजना के लिए अतिरिक्त धन मिल सकता है। निश्चित रूप से नये बजट में कृषि क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने को सरकार उच्च प्राथमिकता देगी।
- राघवेंद्र निरंजन
नये बजट में उन स्टार्टअप को मदद मिलेगी, जो कृषि उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने तथा उचित मूल्य पर अंतिम उपभोक्ताओं को आपूर्ति करने में मदद कर रहे हैं।
- देवी सिंह
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को हर छोटे-बड़े किसान तक पहुंचाने की जरूरत है। कभी-कभी सरकारी योजनाएं कई सवालों के घेरे में आ जाती हैं, इसलिए इस पर सरकार को गंभीर होकर काम करने की जरूरत है, ताकि किसानों की आर्थिक दुर्दशा से बाहर लाया जा सके।
- नरेश प्रजापति
आयकर में छूट हो और मंहगाई में कमी आए। ऐसी उम्मीद इस बजट से सभी को है।
- अनुज जैन
किसानों को फसल के उचित मूल्य के लिए कृषि कॉरिडोर का निर्माण करने की जरूरत है, साथ ही बजट में फूड प्रॉसेसिंग यूनिट और फूड पार्क बनाने का बड़ा ऐलान भी करना चाहिए।
- योगेश द्विवेदी
हुत हैं। लेकिन, सरकार सब्जियों के साथ किराने का सामान ही कुछ सस्ता कर दे। इससे हमारी कुछ बचत हो जाएगी।
- नरेंद्र सिंह
लिए बजट में आयकर में छूट का विशेष प्रावधन होना चाहिए।
- ब्रजेश तिवारी
आज पेश होने वाले बजट से उम्मीद है कि मध्यम वर्ग को मंहगाई से मुक्ति के लिए बजट होगा।
- मनीष दुबे
2020 में वाहनों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर घटाने, लिथियम आयन बैटरी सेल पर शुल्क समाप्त करने की मांग की है।
- मनोज शर्मा
सरकार रेलवे के खान-पान में सुधार करें,ट्रेनें समय पर चलें और समय पर पहुंचें, सेफ्टी को बढ़ाने के लिए ट्रेनों और स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं।
- नमनीत दुबे
इसके अलावा स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था में भी सुधार किया जाना चाहिए इसके साथ ही रेलवे की सुविधाएं पर भी ध्यान देना चाहिए।
- संतोष नायक
सरकार को खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी और वनोपज को बढ़ाने के लिए बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए। देश की आयात-निर्यात नीति पर जोर देना होगा, जिससे किसानों को ज्यादा फ़ायदा हो।
- केहर राय
सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रावधन लाना चाहिए एवं नौकरियां भी देना चाहिए। जिससे बेरोजगारी दूर हो।
- गौरव दुबे
इस बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखना होगा। साथ ही बजट में गौशालाओं में उचित प्रबंधन के लिए बलट देना चाहिए।
- गोपाल दुबे
सरकार को गौवंश के लिए खाने पीने के लिए भी बजट में प्रवधन करना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि सरकार इस ओर ध्यान देगी।
- रामकुमार पुरोहित
मोदी सरकार ने अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को हमेशा प्राथमिकता में रखा है। लेकिन संचालित योजनाओं का लाभ सभी को मिलना चाहिए।
- तनुज श्रीवास्तव
देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को सुधारने की योजना पर बल दिया जाना चाहिए खासतौर से किसानों के उत्थान हेतु कोई ठोस योजना बनाई जानी चाहिए।
- पंकज नामदेव
उच्च शिक्षा सस्ती हो जिससे आमजन के बच्चों को पढ़ाई के लिए दाखिले में आसानी होगी।
- मोहनीश
इस बार रेलवे के विस्तार से लेकर उसे आधुनिक बनाने के लिए सरकार कई उपायों की घोषणा कर सकती है।
- भावेश कुमार
अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जाएंगे, जिससे बंद हुए कारखाने फिर से चालू अवस्था में वापस आ सकें और बेरोजगार हुए लोगों के साथ नए लोगों को भी रोजगार मिल सके।
- आदर्श रावत
------------------------------
सरकार युवाओं के लिए कुछ खास बजट दे जिससे बेरोजगारी खत्म हो।
- इमरान मंसूरी
हर आदमी काम चाहता है वित्तमंत्री से उम्मीद है कि हर वर्ग के लोगों को रोजगार देंगीं।
- अनुरुद्व यादव
पढ़ाई की फीस कम होनी चाहिए। हर व्यक्ति इतना सक्षम नहीं होता है कि इतनी ज्यादा फीस दे सके। सरकार को इा ओर ध्यान उेना चाहिए।
- नितेश सोनी
आज वित्तमंत्री बजट पेश करेंगी,इससे सभी को बहुत आशाएं हैं। सभी के लिए बजट में मंहगाई से मुक्ति की आशा है।
- अमन बादल
आम बजट से उम्मीद है कि यह मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर ही बनाया गया होगा। जिससे सभी को लाभ हो सके।
- अभिषेक कुमार
किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना है। उनको फसल का उचित मूल्य न मिलने से वह काफी निराश रहते है।
- प्रदीप मिश्रा
युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ पढ़ाई के लिए छात्रवृति में भी बढ़ोत्तरी की जाए।
- पारस पाठक
मंहगाई कम की जाए। एवं व्यापारियों को टैक्स में छूट दी जाए। जिससे मध्यम वर्ग की स्थिति में सुधार हो सके।
- आयुष उपाध्याय
उच्च शिक्षण संस्थानों की फीस ज्यादा हाने के कारण गरीब,मजदूर वर्ग के बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते सरकार को आम बजट में फीस मांफी के लिए भी बजट बनाना चाहिए।
- अनुरुद्व कुमार
बेराजगारी की समस्या सबसे बड़ी है सरकार को इसके लिए आम बजट में प्रावधान लाना चाहिये।
- ऋषि भौड़ेले
किसानों के लिए खाद,बीज के दामों को कम किया जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके।
- आशीष चौधरी
किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस बजट में सरकार को कृषि यंत्रों से भी टैक्स हटाना चाहिए।
- धीरज पुरोहित
सोने-चांदी की वस्तुओं से जीएसटी कम करना चाहिए। जिससे सोना सस्ता हो और हर वर्ग के व्यक्तियों को लेने में आसानी हो सके।
- श्यामजी सोनी
-------------------------------------------