फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Today 66472 children from one to three will give assessment exam.

Lalitpur News: आज एक से तीन तक के 66472 बच्चे देंगे असेसमेंट परीक्षा

Wed, 27 Nov 2024 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Today 66472 children from one to three will give assessment exam.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। निपुण असेसमेंट परीक्षा बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। पहले दिन कक्षा एक से तीन तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। सभी प्रश्न वैकल्पिक होंगे। उत्तर ओएमआर शीट पर दिए जाएंगे।
यहां 1357 परिषदीय व कंपाेजिट विद्यालय हैं। इनमें 1.71 छात्र-छात्राएं हैं। कान्वेंट की तर्ज पर इन बच्चों को दक्ष बनाने के लिए पाठ्यक्रम के साथ निपुण लक्ष्य और लर्निंग आउटकम समेत कई अन्य गतिविधियां शुरू की गई हैं। यह पाठ्यक्रम एप और पीडीएफ के जरिये शिक्षकों को उपलब्ध कराए गए। बच्चों के मूल्यांकन के लिए निपुण असेसमेंट परीक्षा इस वर्ष 27 व 28 नवंबर को प्रस्तावित की गई। बुधवार को यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। कक्षा एक से तीन तक के बच्चे प्रश्नों के उत्तर बताएंगे और शिक्षक ओएमआर शीट भरेंगे।
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर छात्र का आईडी नंबर भरने के साथ अन्य कार्य शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। बीएसए ने पर्यवेक्षक भी तैनात किए हैं, जोकि परीक्षा अवधि में विद्यालयों में भ्रमण करेंगे। 28 नवंबर को कक्षा चार से आठवीं तक की निपुण असेसमेंट टेस्ट कराया जाएगा। बीएसए ने बताया कि परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
छात्रों का कक्षावार विवरण
कक्षा - छात्र
एक - 22484
दो - 21741
तीन - 22247
योग - 66472
-----------

डीएम ने जिलास्तरीय अधिकारी किए नामित : दो दिन तक होने वाली परीक्षा के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने 101 अधिकारियों की जिलास्तरीय टीम को नामित कर दिया है। उन्हें विद्यालय भी आवंटित कर दिए हैं।

-------
ब्लॉक व संकुल स्तर पर रहेगा कंट्रोल रूम : परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी छह ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। संकुल स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम पर शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी परीक्षा की निगरानी करेंगे। यहां के 1357 परिषदीय विद्यालयों में निपुण असेसमेंट परीक्षा कराई जाएगी। करीब 1.71 लाख बच्चे प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा 27 व 28 नवंबर को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article