फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tobaco

तंबाकू नहीं, जीवन चुनो

Wed, 30 Dec 2015 02:44 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 30 Dec 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
tobaco
ललितपुर (ब्यूरो)। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। साथ ही तंबाकू नहीं, जीवन चुनो का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को कार्यशाला का शुभारंभ सीडीओ अरुण कुमार उपाध्याय और जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतेंद्र कुमार ने बताया कि तंबाकू के सेवन से कई प्रकार की बीमारियों के पीड़ितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। डा. राजकुमार जैन ने कहा कि तंबाकू सेवन से 22 प्रकार के कैंसर होते हैं। देश में तंबाकू सेवन से होने वाली मौतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के स्टेट कोआर्डिनेटर सतीश त्रिपाठी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बनाए गए तंबाकू नियंत्रण अधिनियमों के बारे में बताया। अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी तंबाकू के उत्पादों का सेवन बड़े पैमाने पर कर रही है। इस कारण युवाओं में कई बीमारियों की शिकायत आ रही है। युवाओं को तंबाकू से दूर करने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुकेश दुबे, जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डा. जीवन दत्त, डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed