फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tobacco causes 60 percent of cance

60 फीसदी कैंसर का कारण तंबाकू

Tue, 24 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tobacco causes 60 percent of cance
ललितपुर। चिकित्सकों की संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि 60 फीसदी कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू है। इस दौरान शिविर लगाया गया, जिसमें 380 रोगियों की जांच की गई।
विज्ञापन


एक होटल में आयोजित धनवंतरि समिति द्वारा जेपी हास्पिटल नोएडा के चिकित्सकों की संगोष्ठी में डा. गुंजन कपूर ने हृदयाघात के बारे में गोल्डन आवर का महत्व बताया। डा. सुमित शर्मा ने जोड़ प्रत्यारोपण एवं डा. पवन गुप्ता ने कैंसर सर्जरी की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 60 फीसदी कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू है। इसलिए हम सबको तंबाकू के प्रयोग से बचना चाहिए। वहीं, ब्राह्मी सुंदरी संभाग एवं तीर्थंकर इकाई दिगंबर जैन महासमिति की  ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी स्व. जेडी चौधरी की पुण्यतिथि पर मनोकामना स्थली तालाबपुरा में आयोजित शिविर का शुभारंभ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. निर्मल जैन ने किया। एड.  धन्य कुमार जैन ने कहा कि विगत तीस वर्षों  से नगर के चिकित्सक डा. अरविंद दिवाकर शिविर आयोजित कर जनता को लाभ  दिलाते आ रहे हैं।

शिविर में 380 मरीजों की जांच की गई, जिसमें पांच कैंसर पीड़ित मरीजों को उचित सलाह दी गयी। हृदय रोग के 140 मरीज पाए गए। इसमें दिल्ली के डा. पवन  गुप्ता, डा. गुंजन कपूर, डा. सुमित  भूषण शर्मा एवं ललितपुर की डा. पूर्णिमा मालवी ने मरीजों की जांच की।


कार्यक्रम में डा. अक्षय टड़ैया, डा. जैनेंद्र  पाली, डा. सरिता समैया, मनोज मेडिकल, निर्मला चौधरी,  नीता दिवाकर, डा. चंद्रेश, राजेंद्र, संजीव  बुखारिया, डा. तेजस श्रीवास्तव, डा. विक्रांत तोमर, डा.सतेंद्र जैन, डा. कैलाश श्रोती, डा. रमा यादव, मनोज बबीना, डा. चरन सिंह, डा. अजय जैन, डा. दीपक चौबे आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed