फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ticket

एटीवीएम से दूर होगी जनरल टिकट की समस्या

Thu, 06 Apr 2017 12:57 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 06 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
ticket
रेलवे - फोटो : demo pic
रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए यात्रियों को शीघ्र ही लंबी कतारों से निजात सकेगी। रेलवे द्वारा मंडल की बड़ी स्टेशनों के साथ ही ललितपुर रेलवे स्टेशन पर भी चार टिकट वेडिंग मशीनें लगाए जाने की योजना है। उक्त एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडर मशीन) का उपयोग एटीएम की तरह किया जा सकेगा और यात्री खुद मशीन से टिकट निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


ललितपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना के पीछे स्थित टिकट घर में तीन टिकट काउंटर स्थापित किए गए हैं। जिन पर लोगों को ट्रेन का जनरल श्रेणी का टिकट लेने में काफी मशक्कत करनी होती है। लंबी कतारों में लगकर यात्रियों को टिकट लेने के बाद भी कई बार ट्रेन छूट जाती है। इसके चलते यात्री खुद को या फिर रेलवे को कोसने के अलावा मात्र अगली ट्रेन का इंतजार ही कर सकता है। लेकिन अब यात्रियों को शीघ्र ही इस झंझट से निजात मिल सकती है। रेलवे प्रशासन द्वारा शीघ्र ही झांसी मंडल में बड़ी स्टेशनों के साथ ही ललितपुर रेलवे स्टेशन पर भी एटीवीएम मशीन लगाने की योजना तैयार की गई है। एटीएम की तर्ज पर लगाई जाने वाली इन मशीनों के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर यात्री जनरल श्रेणी के टिकट अपने आप निकाल सकेंगे। एटीवीएम से टिकट लेने के पूर्व यात्रियों को एटीएम की तरह निर्धारित राशि का रिचार्ज कार्ड लेना होगा। यह कार्ड एक वर्ष के लिए वैध होगा। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर करीब चार एटीवीएम मशीनों को लगाने की योजना है। इसके लिए ललितपुर के स्थानीय अधिकारियों के पास भी रेलवे द्वारा पूर्व में योजना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान में ललितपुर रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन की तर्ज पर तमाम कोशिशें चल रही है। जिसके तहत रेलवे स्टेेशन पर सौंदर्यीकरण के अलावा हाइटेक बनाने की दिशा में भी कार्य चल रहा है। यहां तक कि रेलवे स्टेशन पर 40 हाइटेक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने हैं। जबकि तीसरी रेल लाइन का कार्य भी प्रक्रिया में है। वहीं, खजुराहो तक ट्रेन संचालन भी हो रहा है। जिससे ललितपुर अब पर्यटन व उद्योग के क्षेत्र का केंद्र बन चुका है। रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे द्वारा ललितपुर में चार टिकट वेडिंग मशीन लगाने की योजना है, जो आदर्श स्टेशन की तर्ज पर रेलवे की अच्छी पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ललितपुर में एटीवीएम मशीन लगाने की योजना है। मंडलीय स्टेशनों के साथ ही ललितपुर में भी उक्त एटीवीएम मशीनों को आईआरसीटीसी या अन्य एजेंसी के माध्यम से स्थापित कराया जाएगा।
मनोज कुमार, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed