फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   thug money transfer

धोखाधड़ी से फोन पे पर 78 हजार रुपये डलवाने के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Jan 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
thug money transfer
mobile locator.jpeg - फोटो : mobile locator.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा में एक युवक से ओएलएक्स पर एक्टिवा गाड़ी बेचने के नाम पर फोन पर फर्जी वायु सेना का आर्मी कार्ड भेजने और फोन पे पर धोखाधड़ी से 78 हजार रुपये डलवा लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी डिलिवरी ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी आकाश सोलंकी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती सात जनवरी को एक डिलिवरी ब्वॉय अजय यादव ने ओएलएक्स पर एक्टिवा गाड़ी बेचने के नाम पर उसके फोन पर फर्जी आर्मी कार्ड (वायु सेना) भेज दिया और धोखाधड़ी करके उससे फोन पे पर 78 हजार रुपये डलवा लिए। उसके बाद उसने उससे काफी संपर्क किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले में पीड़ित आकाश की तहरीर के आधार पर आरोपी डिलिवरी ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed