{"_id":"62a77bd099716241d12c4dbf","slug":"three-year-old-daughter-was-given-liquor-after-beating-her-wife-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पत्नी के साथ मारपीट कर मासूम बेटी को पिलाई शराब, मां ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पत्नी के साथ मारपीट कर मासूम बेटी को पिलाई शराब, मां ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
Tue, 14 Jun 2022 12:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:07 AM IST
सार
ललितपुर में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर अपनी तीन साल की मासूम बेटी को शराब पिलाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर के थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में है पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद अपनी ही तीन वर्ष की मासूम बेटी को शराब पिलाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वही थाना जाखलौन पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना जाखलौन अंतर्गत एक महिला में जाखलौन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक दिन पहले उसका पति शराब के नशे में घर आया और उसके साथ उसने विवाद करते हुए मारपीट कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने घर में ही बैठकर शराब पी और अपने तीन वर्षीय मासूम बेटी को भी शराब पिलाने लगा। उसने इसका विरोध किया तो उसे गाली गलौज का फिर से मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
महिला ने पिता द्वारा अपनी ही मासूम बेटी को शराब पिलाने का वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने इस घटना की शिकायत थाना जाखलौन पुलिस से की, जिस पर जाखलौन पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन