फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three women arrested for vandalising a liquor shop

Lalitpur News: शराब दुकान में तोड़फोड़ के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three women arrested for vandalising a liquor shop
पुलिस ने घटना के कई वीडियो किए सुरक्षित, फुटेज देखकर आरोपियों को किया जा रहा चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम खितवांस में देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर तोड़फोड़ करने और शराब की पेटियों को सड़क पर फेंककर नष्ट करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पुलिस की टीमें वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
कोतवाली महरौनी के ग्राम खितवांस में तीन फरवरी को सरकारी ठेका देसी शराब व अंग्रेजी-बीयर कंपोजिट शराब की दुकान पर गांव की सौ से अधिक महिला व पुरुषों ने एक साथ धावा बोल दिया था। दुकानों में तोड़फोड़ कर यहां रखी शराब की पेटियों को उठाकर सड़क पर फेंककर नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने ठेकेदारों की तहरीर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीमें गठित की थीं। बुधवार को घटना के मास्टर माइंड माने जाने वाले ग्राम प्रधान कमलेश झा सहित 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सभी को न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से जेल भेज दिया गया। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी भूरी पत्नी काशीराम अहिरवार, गुड्डी पत्नी रामसिंह कुशवाहा, गीता पत्नी कल्लू विश्वकर्मा निवासी खितवांस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि लोगों से अपील है कि किसी प्रकार की समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग या उचित माध्यम से अवगत कराना सुनिश्चित करें। किसी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed