फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three secretaries were suspended

Lalitpur News: तीन सचिवों का हुआ निलंबन

Wed, 24 Jul 2024 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three secretaries were suspended
ललितपुर। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता करने पर तीन सचिवों को निलंबित कर दिया है। इन्हें जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया। सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों में रुचि न लेने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश पर डीपीआरओ को दिए थे। ऐसे में ब्लॉक बिरधा ग्राम पंचायत में तैनात सचिव नरेंद्र यादव, ब्लॉक महरौनी के ग्राम कुरौरा में तैनात शैलेंद्र कुमार को निविदा प्रक्रिया को दोष पूर्ण करने और पत्रावली छिपाने के आरोप में डीपीआरओ नवीन मिश्रा ने निलंबित कर दिया। वहीं, बिरधा में तैनात ग्राम विकास अधिकार अशोक कुमार को कार्यस्थल पर शराब पीने और नशे में पंचायत सहायकों को धमकाने के आरोप में न सिर्फ निलंबित किया। बल्कि, तीन माह स्वच्छ चाल चलन का नोटिस भी जारी किया है। अगर यह अपने क्रियाकलाप में बदलाव नहीं लाते हैं, तो इनकी सेवा समाप्ति और भविष्य में किसी ग्राम पंचायत में तैनाती नहीं मिलने की भी कार्रवाई हो सकती है। इस प्रकार की कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed