तीन स्कूलों को नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिना किसी खौफ के दर्जनों की संख्या में अमान्य स्कूल संचालित हो रहे हैं। पिछले सालों में ऐसे स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन, इनमें से गिनती के स्कूल ही बंद हो सके थे। अधिकांश स्कूल आज भी संचालित हो रहे हैं। तमाम शिकायतों के बाद अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने ऐसे स्कूलों के निरीक्षण शुरू कर दिए हैं। गत दिवस उन्होंने ब्लाक मड़ावरा के स्कूलों का निरीक्षण किया था। यहां कसबा मड़ावरा में ही तीन अमान्य स्कूल संचालित होते मिले, इस पर उन्होंने उन विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इधर, बीएसए रामपाल सिंह का कहना है कि अमान्य स्कूलों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।