{"_id":"611c15f48ebc3e43104435fb","slug":"three-persons-suicide-lalitpur-news-jhs202140967","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगह फांसी लगाने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगह फांसी लगाने से तीन की मौत
विज्ञापन
suicide.jpg
- फोटो : suicide.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम गौना में एक व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ पर तौलिया से लटका मिला। जबकि शहर के मोहल्ला चांदमारी एवं पिसनारी बाग में भी दो युवकों ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना- एक
थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी हरचरन सहरिया (48) पुत्र परम सहरिया सोमवार की देर शाम को जंगल की ओर गया था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन मंगलवार को सुबह गांव के कुछ लोग जब जंगल से निकले तो हरचरन का शव एक पेड़ पर तौलिया से लटक रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने उसके परिजनों व थाना नाराहट में सूचना दी। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना- दो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी निवासी संजय (31) पुत्र राजभान सिंह सोमवार की रात को लगभग साढ़े दस बजे घर आया और उसने अपनी पत्नी को आवाज दी, जिस पर पत्नी ने उससे कहा कि वह अभी मां के पास बैठी है, आ रही है। इसके बाद संजय अपने कमरे में चला गया और उसने कमरे में पंखे पर पत्नी की ही साड़ी का फंदा बनाकर गले में बांध कर फांसी लगा दी। जब पत्नी कमरे में पहुंची तो पति का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने परिजनों को चिल्लाते हुए बुलाया और पति को उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह कई बार फांसी लगाने का मजाक करता था। उसने पत्नी से भी फांसी लगाने का मजाक किया। मृतक मोबाइल वीडियो की दुकान खोले था और उसके एक बेटा है और वह अपने माता पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन
घटना-तीन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी रामगोपाल झा (25) पुत्र श्रीराम झा ने किसी बात से क्षुब्ध होकर सोमवार की रात को जब वह नशे की हालत में घर आया तो उसका घर की तंगी को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके चलते उसने गुस्से में कमरे में जाकर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देख परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।